मुंगेर, अगस्त 21 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर अवर निबंधन कार्यालय में पेपरलेस निबंधन की प्रक्रिया शुरू हुए चार दिन बीत गए,लेकिन अबतक एक भी निबंधन नहीं हुआ है। इससे कार्यालय में सन्नाटा पसरा है। कर्मचारियों के अनुसार,लाइसेंस प्राप्त सर्विस प्रोवाइडरों के माध्यम से भी कोई आवेदन नहीं आया है। 17 अगस्त को पूर्व से प्राप्त कागजी आवेदन वाले सात लोगों का निबंधन हुआ था,लेकिन इसके बाद पेपरलेस निबंधन शुरू नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- सभी रजिस्ट्रारों से विभाग ने किया शोकॉजप्रक्रिया का विरोध अवर निबंधन पदाधिकारी अमन कुमार ने बताया कि 18 अगस्त को निबंधन महानिरीक्षक,मुंगेर के साथ डीड राइटर,स्टांप वेंडर, सर्विस प्रोवाइडर और जमीन निबंधन से जुड़े अधिवक्ताओं की बैठक हुई थी। इसमें सरकार की पेपरलेस निबंधन नीति की जानकारी देते हुए सभी से सहयोग ...