Munger News: चांदनी देवी का शव दियारा से बरामद, सभी नामजद फरार
मुंगेर, जुलाई 31 -- Munger News: बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की चांदनी देवी का शव गुरुवार को रघुनाथपुर दियारा से बरामद कर लिया गया। शव दियारा क्षेत्र में कास के जंगल से पुलिस ने बरामद किया। यह जानकारी बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने दी। गौरतलब हो कि, 26 जुलाई को रघुनाथपुर गांव में 30 वर्षीय विवाहिता महिला चांदनी देवी की पीट-पीटकर हत्या कर शव को गायब कर दिया गया था। इस मामले में मृतक महिला की मां मीना देवी ने बरियारपुर थाना में 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करायी है। इस कांड में मुख्य आरोपी मृतक महिला का पति निक्की मंडल, देवर छोटू मंडल तथा चंदन कुमार सहित अन्य नामजद फरार हैं। पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
जीयो कालीन बिछाने का कार्य ------------- फोरलेन सड़क बचाव को ले जीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.