मुंगेर, अक्टूबर 22 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। श्रीश्री महामाया शक्तिधाम मंदिर ट्रस्ट और श्रीश्री मारवाड़ी दुर्गा पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार की देर रात्रि धर्मशाला परिसर में माता का भव्य जागरण आयोजित किया गया। उद्घाटन जमालपुर नगर परिषद की चेयरमैन पार्वती देवी और आदर्श थाना जमालपुर के एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। शुरुआत में समिति के सदस्यों ने अतिथियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद स्थानीय कलाकार सह भजन सम्राट अभिजीत आनंद और शिवम शर्मा ने गणेश वंदना से भजन संध्या की शुरुआत की। माता की शान में चलो बुलावा आया है, लाल-लाल चुनरी सितारों वाली और भोला रहता है मेरा श्मशानों में जैसे भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर रात तक ...