Munger News: घर से निकलते ही सांप ने डंसा, समय पर इलाज से बची जान
मुंगेर, सितम्बर 3 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड के अमारी गांव निवासी 40 वर्षीय रंजन विंद बुधवार की अहले सुबह सर्पदंश का शिकार हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा लाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। रंजन विंद ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब तीन बजे वह घर से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान एक सांप ने उनके पैर में काट लिया। घटना के बाद परिजन ने सांप को मार दिया और उन्हें तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा पहुंचाया। अस्पताल में समय पर इलाज मिलने के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। यह भी पढ़ें- Godda News: सर्पदंश : समय पर अस्पताल पहुंची तो बची महिला की जान चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.