मुंगेर, नवम्बर 3 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। सफियासराय थाना क्षेत्र के तिरासी टोला सिंघिया निवासी मो. तौहिद के घर में चोरी की घटना सामने आई है। घर में घुसे दो अज्ञात चोर एंड्रॉयड मोबाइल, 4700 रुपये नकद और कई जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित तौहिद ने बताया कि बीते 29 अक्टूबर की अहले सुबह करीब पौने तीन बजे घर का दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान घर में खड़खड़ाहट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। बाहर निकलकर देखा तो दो अज्ञात व्यक्ति घर में प्रवेश कर चुके थे। उन्होंने चोर-चोर चिल्लाते हुए दोनों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों फरार हो गए। इसके बाद घर के सामानों की तलाशी लेने पर एंड्रॉयड मोबाइल, 47...