Munger News: घर का ताला तोड़कर जेवरात व पीतल के बर्तन की चोरी
मुंगेर, नवम्बर 21 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थानाक्षेत्र के रतैठा गांव में घर का ताला तोड़कर जेवरात और पीतल के बर्तन चोरी करने मामले को लेकर गांव के श्यामाकांत पाठक के पुत्र बिंदु भूषण पाठक ने हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में पीड़ित ने बताया कि चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर बक्से में रखे तीन अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक सोने की चेन और पीतल के बर्तन चोरी कर लिए। उन्होंने तीन-चार लोगों पर चोरी की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। शोर-शराबा होने पर आरोपी अपनी स्कूटी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर हवेली खड़गपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से एक स्कूटी बरामद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.