Munger News: गोबड्डा में सामाजिक सुरक्षा शिविर आयोजित
मुंगेर, अगस्त 15 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।शुक्रवार को प्रखंड के गोबड्डा गांव में मिशन सुनहरा कल के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित कार्य का निष्पादन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में 10 लाभुकों का सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोला गया, जबकि 20 किसानों का किसान रजिस्ट्रेशन कराया गया। इसके अलावा ग्रामीणों के आधार कार्ड में आवश्यक सुधार भी किया गया। सेवा की संगीता बहन और रिमझिम बहन ने बताया कि इस प्रकार के शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं एवं आवश्यक सेवाओं का लाभ उनके गांव में ही उपलब्ध कराना है जिससे उन्हें कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। शिवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.