Munger News: गोड्डा-रांची एक्सप्रेस से 232 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद, पुलिस की भनक मिलते ही तस्कर फरार
मुंगेर, अक्टूबर 26 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। त्योहारों के मद्देनजर रेलवे में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सीआईबी जमालपुर की टीम ने रविवार की देर शाम में एक बार फिर से गोड्डा-रांची एक्सप्रेस (18604) से 232 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 32,480 रुपये बताई गई है। शराब ट्रेन के पिछले हिस्से के जनरल कोच में बाथरूम की छत के ऊपर प्लाईवुड के पीछे छिपाकर रखी गई थी। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस बावत सीआईबी के इंस्पेक्टर एसके सुधा ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली थी कि उक्त ट्रेन से भारी मात्रा में विदेशी शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर अपनी टीम के साथ भागलपुर स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए और संदिग्ध सामान की तलाश शुरू की। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: आरपीएफ/सीआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.