Munger News: गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, घर में रखा सामान जला, महिला जख्मी
मुंगेर, सितम्बर 2 -- Munger News: बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर प्रखंड की घोरघट स्थित प्रेम टोला में सोमवार की रात खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद घर में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा घर जल गया। हादसे में गृहस्वामी की पत्नी रिंकू देवी के दोनों हाथ आंशिक रूप से झुलस गए। वहीं, उनके तीन बच्चे बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, प्रेम टोला घोरघट निवासी जागेश्वर मंडल की पत्नी रिंकू देवी रात में खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जला रही थीं। चूल्हा जलाते ही आग सिलेंडर तक पहुंच गई और सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इसके बाद घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखे कपड़े, बर्तन, अनाज समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए। घटना में एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.