मुंगेर, जुलाई 26 -- Munger News: मुंगेर। बरियारपुर प्रखंड के रतनपुर चिरैयाबाद गांव में शनिवार को ठाकुर अनुकूलचंद्रजी का एक दिवसीय सत्संग कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। यह आयोजन पूर्व स्टेशन प्रबंधक स्व. सदानंद झा की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. सदानंद झा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के जीवन, उनके आध्यात्मिक विचारों तथा मानव कल्याण के लिए दिए गए संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Shamli News: सद्गुरु ही जीवन को भक्...