मुंगेर, अक्टूबर 29 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता।जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में आज सरस्वती विद्या निकेतन और किसान वैदिक उच्च विद्यालय (लौना) के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शैक्षणिक व्यवस्था और अनुशासन को सुदृढ़ बनाना था। जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव ने तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों के निरीक्षण से जुड़ी रिपोर्ट पेश की। समीक्षा के बाद जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन और बेहतर शैक्षणिक माहौल बेहद जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...