मुंगेर, अक्टूबर 2 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को नगर के एससीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उमंग, उल्लास के साथ मनाई गई। छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सत्य, अहिंसा, शांति और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाषण, देशभक्ति गीत और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गईं। डीएवी सीएमसी के तत्वावधान में कक्षा तीन से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए रन फॉर डीएवी मैराथन आयोजित की गई। छात्र वर्ग में इशांत कुमार बाबू प्रथम, सत्यम द्वितीय और दिव्यांशु तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में आराध्य रंजन प्रथम, दृष्टि सिंह द्वितीय और शांभवी तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्रा के निर्देशन और खे...