मुंगेर, अक्टूबर 2 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को नगर परिषद जमालपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शहर की सफाई व्यवस्था में बेहतर योगदान देने वाले 25 सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता नप चेयरमैन पार्वती देवी ने की, तथा संचालन एग्जीक्यूटिव विजयशील गौतम ने किया। सम्मानित होने वालों में प्रभारी सफाई निरीक्षक सत्यनारायण मंडल, कंप्यूटर ऑपरेटर शशिकांत कुमार, प्रभारी सफाई जमादार धर्मदेव राम, सफाई पर्यवेक्षक रवीश कुमार, आशुतोष कुमार व विकास कुमार, स्वच्छता साथी शिवम रजक व सुनीता कुमारी, चालक चंदन कुमार व पवन मंडल तथा सफाई कर्मी अमन कुमार, राम कुमार, शशि कुमार, श्रवण कु...