मुंगेर, सितम्बर 27 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में शनिवार को विश्व गर्भ निरोधक दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के बारे में जानकारी दी। उपस्थित लोगों को गर्भ निरोधक गोलियां और अन्य जरूरी दवाएं भी वितरित की गईं। स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने कहा कि हर दंपति तक परिवार नियोजन की सही जानकारी पहुंचना जरूरी है, ताकि वे अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार सही साधन का चयन कर सकें। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी भ्रम में न पड़ें और स्वास्थ्यकर्मियों से सलाह लेकर ही गर्भ निरोधक साधनों का उपयोग करें। यह भी पढ़ें- विश्व गर्भ निरोधक दिवस पर परिवार नियोजन के प...