मुंगेर, अगस्त 25 -- Munger News: मुंगेर,निज प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर, जमालपुर में आयोजित विभाग स्तरीय गणित, विज्ञान एवं संस्कृति महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 22 और 23 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के 231 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें 100 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। महोत्सव में शिशु, बाल, किशोर एवं तरुण वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल, प्रदर्श और परियोजनाओं के माध्यम से वैज्ञानिक सिद्धांतों एवं गणितीय अवधारणाओं को सरल और आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, जल प्रबंधन और दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान से जुड़े विष...