Munger News: गढ़िया मार्केट की घेराबंदी पर गरमाई निगम बोर्ड की बैठक
मुंगेर, जुलाई 21 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। नगर निगम सभागार में मंगलवार को महापौर कुमकुम देवी की अध्यक्षता में आयोजित निगम बोर्ड की मासिक बैठक गढ़िया मार्केट की घेराबंदी के प्रस्ताव पर हुए विरोध के कारण हंगामेदार रही। बैठक में कुल 25 प्रस्तावों पर चर्चा प्रस्तावित थी, लेकिन विवाद बढ़ने के कारण केवल तीन प्रस्ताव ही पारित हो सके। शेष प्रस्तावों पर विचार के लिए अब अलग से बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक के दौरान गढ़िया मार्केट की घेराबंदी का प्रस्ताव सामने आते ही कई पार्षदों ने आपत्ति जताई। पार्षद विकास कुमार, पंकज कुमार, अनिल सिंह और राजू ठाकुर ने कहा कि मार्केट परिसर में सड़क और नाला निर्माण की योजनाओं को स्वीकृति दिए बिना घेराबंदी कराना उचित नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कई विकास योजनाओं की प्राक्कलन राशि (एस्टीमेट) बैठक से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.