Munger News: गंगा में फिर उफान, आठ घंटे में छह सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर,कटाव भी शुरू
मुंगेर, सितम्बर 3 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। गंगा के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से वृद्धि हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के बुधवार के आंकड़ों के अनुसार सुबह छह बजे मुंगेर में गंगा का जलस्तर 38.56 मीटर था, जो दोपहर दो बजे बढ़कर 38.62 मीटर हो गया। आठ घंटे में छह सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। गंगा के सभी प्रमुख माप केंद्रों पर पानी बढ़ने की प्रवृत्ति दर्ज की गई है। मुंगेर में गंगा का चेतावनी स्तर 38.33 मीटर और खतरे का निशान 39.33 मीटर है। यानी गांगा नदी चेतावनी स्तर से 29 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है और खतरे के निशान से महज 71 सेंटीमीटर नीचे है। गंगा के ऊपरी और मध्य हिस्सों में भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मुंगेर के बरियारपुर में 37.55 मीटर और कल्याणपुर में 37.33 मीटर पानी पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- चार नदियों के उफान से सारण में बाढ़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.