मुंगेर, अगस्त 19 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। ​मुफस्सिल थाना पुलिस ने मंगलवार को मिर्जापुर बरदह घाट के समीप छापेमारी कर 115 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस बल को आता देख मौके से सभी तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पहचान शुरू कर दी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गंगा घाट पर अचानक दबिश दी, जहां शराब की खरीद-बिक्री चल रही थी। पुलिस के पहुंचते ही तस्कर माल छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो प्लास्टिक जार में 35-35 लीटर और पॉलीथीन के पैकेटों से 45 लीटर महुआ शराब जब्त की। आशंका जताई जा रही है कि दियारा इलाके में तैयार शराब को नाव के जरिए घाट पर लाया गया था, जिसे आगे सप्लाई किया जाना था। तस्करों की गिरफ्तारी न होने से सप्लाई नेटवर्क का खुलासा नहीं हो सका है। थान...