Munger News: गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी, मुंगेर में 36.14 मीटर पहुंचा
मुंगेर, अगस्त 8 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। गंगा के जलस्तर में एक बार फिर लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिला आपदा आपातकालीन संचालन केंद्र मुंगेर की ओर से 7 अगस्त 2026 को जारी जलस्तर रिपोर्ट के अनुसार, मुंगेर में शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 36.14 मीटर दर्ज किया गया। यहां गंगा के बढ़ने का ट्रेंड लगातार बना हुआ है। सुबह छह बजे जलस्तर 36.07 मीटर था, जो 10 बजे बढ़कर 36.10 मीटर और दोपहर दो बजे 36.12 मीटर हो गया। जबकि शाम छह बजे 36.14 मी. था। मुंगेर में गंगा का खतरे का निशान 39.33 मीटर निर्धारित है। इस तरह वर्तमान जलस्तर खतरे के निशान से 3.21 मीटर नीचे है। वहीं चेतावनी स्तर 38.33 मीटर है, जिससे गंगा का पानी अभी 3.19 मीटर नीचे है। हालांकि लगातार बढ़ते जलस्तर ने गंगा किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.