मुंगेर, अगस्त 7 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में लगातार हो रही बारिश और गंगा के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से पानी आने के कारण गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिला आपदा आपातकालीन संचालन केंद्र की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार शाम छह बजे मुंगेर में गंगा का जलस्तर 35.79 मीटर दर्ज किया गया, जो सुबह छह बजे के 35.67 मीटर की तुलना में 12 सेंटीमीटर अधिक है। हालांकि नदी अभी भी खतरे के निशान 39.33 मीटर से 3.54 मीटर नीचे बह रही है, लेकिन जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रिपोर्ट के अनुसार मुंगेर में चेतावनी स्तर 38.33 मीटर निर्धारित है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: अलर्टः खतरे के निशान से 90 सेमी नीचे बह रही गंगा फिलहाल नदी चेतावनी स्तर से भी काफी नीचे है, लेकिन जलस्तर बढ़ने का रुख जारी है। इसी कारण जिला प्...