मुंगेर, अगस्त 18 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार को दोपहर दो बजे मुंगेर में गंगा का जलस्तर 36.68 मीटर दर्ज किया गया, जबकि शाम छह बजे 36.70 मी. था। सुबह छह बजे जलस्तर 36.62 मीटर था, जो चार घंटे में बढ़कर 36.64 मीटर और दोपहर दो बजे 36.68 मीटर पहुंच गया। आयोग ने जलस्तर में बढ़ोतरी का ट्रेंड दर्ज किया है। मुंगेर में गंगा का चेतावनी स्तर 38.33 मीटर और खतरे का निशान 39.33 मीटर है। ऐसे में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 2.65 मीटर नीचे है। --- यह भी पढ़ें- हाथीदह में गंगा खतरे के निशान से महज एक मीटर नीचे छह घंटे में छह सेंटीमीटर की बढ़ोतरी: सोमवार सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक गंगा के जलस्तर में छह सेंटीमीटर की वृद्धि हुई। सुबह छह बजे 36.62 मीटर, 10 बजे 36.64 ...