Munger News: गंगटा-संग्रामपुर स्टेट हाईवे बदहाल, छाता गांव के पास सड़क धंसी
मुंगेर, जुलाई 18 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर प्रखंड से गुजरने वाले गंगटा-संग्रामपुर स्टेट हाईवे की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह उखड़ गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। हालात ऐसे हैं कि, यह पहचानना मुश्किल हो गया है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। सबसे खराब स्थिति छाता गांव के समीप है, जहां सड़क करीब एक फीट तक धंस गई है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे राहगीरों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस स्थान पर कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।ग्रामीणों ने बताया कि, खड़गपुर-तारापुर मार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान भारी वाहनों का आवागमन बंद होने के बाद पिछले एक वर्ष से अधिक समय से अधिकांश भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.