Munger News: खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, दबकर चालक की मौत
मुंगेर, अगस्त 9 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। गंगटा थानाक्षेत्र के कुशमाहा गांव में रविवार सुबह खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुई जिले के सुखासन तेतरिया निवासी 34 वर्षीय सलजय यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सलजय यादव अपने बहनोई पिंटू यादव के घर आया हुआ था। रविवार सुबह वह बहनोई के खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया अचानक कीचड़ में धंस गया। पहिया निकालने के प्रयास में ट्रैक्टर का अगला हिस्सा ऊपर उठ गया और सलजय यादव नीचे गिर पड़ा। इसके बाद ट्रैक्टर पलट गया और वह उसके नीचे दब गया। आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर के नीचे दबे सलजय यादव को बाहर निकाला और इलाज के लिए संग्रामपुर ले गए। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.