Munger News: खाटू श्याम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय हुआ माहौल
मुंगेर, अगस्त 9 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर प्रखंड क्षेत्र के कसबा गांव स्थित प्रसिद्ध श्री खाटू श्याम मंदिर में सावन माह के एकादशी के अवसर पर रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा श्याम के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए तड़के से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम के दरबार में शीश नवाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। एकादशी के अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। पूरे दिन मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और संकीर्तन का आयोजन चलता रहा। स्थानीय और आमंत्रित गायकों ने बाबा श्याम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु झूमते और बाबा की भक्ति में लीन नजर आए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.