मुंगेर, सितम्बर 30 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड कृषि कार्यालय की ओर से आत्मा प्रायोजित एक दिवसीय शारदीय खरीफ महोत्सव का आयोजन मंगलवार को लदौआ मोड़ स्थित दुग्ध उत्पादन केंद्र में हुआ। आत्मा के उप परियोजना निदेशक पवन कुमार ने किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी दी। सहायक निदेशक राजकुमार ने कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय आंगन मिलन कार्यक्रम शुरूकृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र मुंगेर के वैज्ञानिक अशोक कुमार, डॉ. बीडी सिंह ने किसानों को उन्नत तकनीक से खेती करने , बेहतर उत्पादन तथा आधुनिक कृषि के गुर बताए। अधिकारियों ने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। संचालन कृषि समन्वयक शंभू कुमार ने किया। इस मौके...