मुंगेर, अगस्त 11 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में खरीफ फसलों की बुवाई ने अब रफ्तार पकड़ ली है। कृषि विभाग की 10 अगस्त तक की रिपोर्ट के अनुसार जिले में निर्धारित 47,175.72 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 40,876.14 हेक्टेयर में खरीफ फसलों का आच्छादन पूरा हो चुका है। इस तरह जिले में अब तक 86.65 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। खास बात यह है कि मक्का का आच्छादन निर्धारित लक्ष्य को पार कर 100.13 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वहीं अरहर की बुवाई भी लक्ष्य के करीब पहुंच चुकी है। फसलवार आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में सबसे अधिक रकबा धान के लिए निर्धारित है। धान के 36,843.57 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 31,287.49 हेक्टेयर में बुवाई हुई है। इसका आच्छादन 84.92 प्रतिशत है। यानी धान की बुवाई को लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अभी करीब 15 प्रतिशत ...