Munger News: कोतवाली से शास्त्री चौक तक रेंग रही जिंदगी, निगम की सुस्ती से लोग बेहाल
मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: मुंगेर त्रिपुरारी मिश्रा। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के दावों की हवा हर दिन सड़कों पर निकल रही है। कौड़ा मैदान की बदहाली के बाद अब शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग कोतवाली चौक से शास्त्री चौक की स्थिति भी नारकीय बन चुकी है। इस मार्ग पर फुटपाथ तो छोड़िए, रसूखदार दुकानदारों का सामान आधी सड़क तक फैला रहता है। नतीजा यह है कि सुबह से लेकर शाम तक यह पूरा इलाका रेंगता नजर आता है और राहगीर जाम के झाम में पिसने को मजबूर हैं। कोतवाली चौक से शीतला मंदिर तक एक तरफ के फुटपाथ पर मुर्गा व अन्य सामान बेचने वालों का स्टॉल लगा हुआ है, तो दूसरी तरफ फुटपाथ है ही नहीं। शीतला मंदिर चौक पर पूजन सामग्री व मिठाई बेचने वालों ने फुटपाथ ही नहीं, सड़कों पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। इंदिरा गांधी चौक के समीप तो रोज सुबह में फलों की मंडी इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.