मुंगेर, जुलाई 17 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। रंगदारी और पुलिस केस वापस लेने का दबाव बनाने को लेकर बुधवार को शंकरपुर में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस गोलीबारी और मारपीट की घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपितों को धर दबोचा है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान अनीता देवी और इंदल यादव के रूप में हुई है, जिन्हें गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। ​केस उठाने का बना रहे थे दबाव, घर पर चढ़कर की फायरिंगः​मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसे लेकर पीड़ित पक्ष के जितेंद्र यादव की पत्नी ने थाने में मामला दर्ज कराया था। इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपित पक्ष बुधवार को जितेंद्र यादव के घर पर चढ़...