Munger News: केसौली पंचायत में आज लगेगा सहयोग शिविर
मुंगेर, जुलाई 7 -- Munger News: टेटियाबंबर,एसं.। प्रखंड के केसौली पंचायत में 7 जुलाई को पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर आयोजित होगा। शिविर को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा राय ने बताया कि अब तक विभिन्न विभागों से संबंधित 3 दर्जन से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनके निष्पादन की तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास, आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली और पेयजल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। ग्रामीण अपनी शिकायत, आवेदन और सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक मामलों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा, जबकि जटिल मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर तय समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.