Munger News: केंद्रीय टीम ने अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण
मुंगेर, सितम्बर 25 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) दिल्ली की केंद्रीय टीम ने गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की स्थिति,उपलब्ध सुविधाओं और संबंधित अभिलेखों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान खास तौर पर कुत्ते के काटने (डॉग बाइट) और सर्पदंश (स्नेक बाइट) के मामलों की जानकारी ली गई।
अस्पताल की जानकारी अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डा. मदन कुमार पाठक ने बताया कि केंद्रीय टीम ने अस्पताल में आने वाले डॉग बाइट के मामलों की संख्या,मरीजों को दी जाने वाली एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) तथा इसके रिकॉर्ड की जांच की। इसी तरह सर्पदंश से संबंधित मामलों और उनके उपचार से जुड़े दस्तावेजों का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.