मुंगेर, सितम्बर 4 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को नगर के झील पथ स्थित सुभाष चंद्र कादंबरी साहा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वंदना सभा में जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ भव्य रूप में मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के भैया बहनों ने अपनी मनमोहक छवि कृष्ण और राधा की झांकी प्रस्तुत किया। भैया बहनों के द्वारा कृष्ण, राधा, गोपियों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत किया गया। साथ ही कृष्ण के बाल लीला, माखन चोरी का अद्भुत दृश्य एवं गोपियों संग राधा कृष्ण की रासलीला की झांकियां के साथ-साथ सुदामा कृष्ण का मिलन का अद्भुत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Shamli News: जन्माष्टमी पर नन्हे कान्हाओं ने प्र...