मुंगेर, सितम्बर 20 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कमरागामा गांव में मंगलवार की देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में घायल 61 वर्षीय किसान श्रीकांत सिंह की इलाज के दौरान भागलपुर में मौत मामले में मृतक के पुत्र सुभाष सिंह के बयान पर 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक आरोपित रमाशंकर चौधरी का पुलिस अभिरक्षा में मायागंज अस्पताल,भागलपुर में इलाज चल रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष मो.हारून ने बताया कि मामले को लेकर मृतक के पुत्र सुभाष सिंह के द्वारा दिये गये फर्द बयान के आधार पर तारापुर थाना पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज किया गया। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष के तीन ...