मुंगेर, सितम्बर 23 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत कृषि विभाग, मुंगेर एवं आत्मा के संयुक्त तत्वावधान में शारदीय खरीफ किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता हवेली खड़गपुर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विपुल विप्लव एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से की। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेर के वैज्ञानिकों, कृषि विभाग के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि तकनीक की जानकारी देना और खेती की समस्याओं का समाधान कर उत्पादन व आय बढ़ाना रहा। किसानों ने फसल प्रबंधन, कीट-रोग नियंत्रण, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, गुणवत्तापूर्ण बीज और कम लागत में बेहतर उत्पादन से जुड़...