मुंगेर, सितम्बर 20 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय बांक परिसर में शनिवार को पोषण माह के तहत किशोरी मेला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं जीविका संस्था के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में करीब 50 किशोरियों को पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान किशोरियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ पौष्टिक आहार के नियमित सेवन के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किशोरियों को आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें पालक, हरी सब्जियां, मौसमी फल, अनाज, मोटे अनाज, फलियां, दूध से निर्मित सामग्री एवं घी आदि को आहार में शामिल करने की सलाह दी गई। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जानकारी दी ग...