Munger News: किराना दुकान से पांच हजार नकद की चोरी
मुंगेर, जुलाई 4 -- Munger News: संग्रामपुर, एक संवाददाता। संग्रामपुर थानाक्षेत्र के बढ़ौनियां गांव में चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 17 दिनों के भीतर चोरी की यह दूसरी घटना है। जानकारी के शुक्रवार की रात बढ़ौनियां गांव निवासी सुबोध कुमार सिंह की बढ़ौनियां-मालचक सड़क किनारे किराना दुकान को चोरों ने निशाना बनाया।
चोरी की घटना एस्बेस्टस की छत तोड़कर चोरों ने दुकान के अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे करीब पांच हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह दुकान पहुंचे तो छत टूटी मिली। अंदर जाकर देखा तो गल्ले से नकदी गायब थी। इसके बाद उन्होंने संग्रामपुर थाना और पंचायत के मुखिया वीर कुंवर को घटना की सूचना दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.