Munger News: काली पहाड़ की तराई में पीएसएस हॉस्पिटल का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 50 लोगों ने उठाया लाभ
मुंगेर, अगस्त 3 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। काली पहाड़ की तराई में रविवार की सुबह पीएसएस हॉस्पिटल, बड़ी आशिकपुर की ओर से नि:शुल्क एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह टहलने पहुंचे करीब 50 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। शिविर की अध्यक्षता हॉस्पिटल के निदेशक संतोष कुमार सिंह उर्फ तीतू सिंह ने की, तथा संचालन आशीष कुमार ने किया। शिविर में ब्लड शुगर, रक्तचाप (बीपी), ऑक्सीजन स्तर, पल्स रेट एवं वजन की जांच पूरी तरह नि:शुल्क की गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी उपलब्ध कराईं। सुबह की सैर के लिए आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं एवं युवाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए नियमित ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की। डॉ. संजय कुमार एवं डॉ. पंकज पटेल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.