मुंगेर, सितम्बर 6 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जमालपुर काली पहाड़ी स्थित राधा-कृष्ण-बलराम मंदिर परिसर में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडब्लूएम विनय कुमार वर्णवाल, विशिष्ट अतिथि मुंगेर के पूर्व सांसद विजय कुमार विजय, पूर्व विधायक प्रणव कुमार यादव एवं डिप्टी सीएमई प्रोडक्शन डॉ. अभ्युदय मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। जमालपुर इरिमी के डीन प्रेम प्रकाश भी पूजा-अर्चना में शामिल हुए। अधिकारियों ने परिवार के साथ मंदिर में पूजा कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। जागरण कार्यक्रम में अनिल कुमार, आलोक कुमार तथा महिला गायिकाओं तमन्ना एवं निशा ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिभाव में डुबो दिया। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मो...