Munger News: काली ताजिया से शाह जुबेर रोड तक की सड़क जर्जर,आवागमन में परेशानी
मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। शहर के काली ताजिया से शाह जुबेर रोड तक जाने वाली सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है। वर्षों से इस सड़क की हालत खराब बनी हुई है, लेकिन इसके पुनर्निर्माण की दिशा में अब तक कोई उपयुक्त पहल नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, सड़क की दुर्दशा लगातार गंभीर होती जा रही है, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं और कई हिस्सों में पथरीली सतह उखड़ चुकी है। ऐसे में वाहन चालकों को काफी सावधानी के साथ गुजरना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग दुर्घटना का कारण बनता जा रहा है। छोटे वाहनों के लिए भी सड़क से गुजरना आसान नहीं है। वहीं, पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
बरसात में हालात और बिगड़ जाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.