मुंगेर, नवम्बर 24 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को शहर में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। अहले सुबह से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ विभिन्न गंगा घाटों पर उमड़ पड़ी। हर-हर गंगे के जयघोष के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से दोपहर तक गंगा स्नान का सिलसिला चलता रहा। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया। वहीं, महिला श्रद्धालुओं ने गंगा में दीपदान कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। शाम में घरों और मंदिरों में दीप जलाकर देव दीपावली मनाई गई। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर कष्टहरणी घाट, बबुआ घाट, सोझी घाट सहित शहर के अन्य गंगा घाटों पर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। ठंड के बावजूद लोगों के उत्साह में...