मुंगेर, जुलाई 3 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता।मुंगेर शहर के ऐतिहासिक विजय चौक स्थित अमर वीर जवान स्मारक को करीब 25 वर्षों बाद नए और आकर्षक स्वरूप में विकसित किया जाएगा। कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की वीरता और बलिदान की याद दिलाने वाला यह स्मारक अब आधुनिक डिजाइन और बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित होगा। नगर निगम ने इसके पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण से संबंधित टेंडर की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है तथा अगले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। मेयर कुमकुम देवी ने बताया कि, नगर निगम की ओर से इस परियोजना पर लगभग 16 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद संवेदक का चयन कर लिया गया है। उन्होंने इसे मुंगेर के लोगों के साथ-साथ नगर निगम का ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि, यह कार्य कारगिल के वीर शहीदों को सच्ची श्रद्ध...