मुंगेर, अगस्त 8 -- Munger News: संग्रामपुर फोटो 1- एक कार्यक्रम में मौजूद विधानसभा अध्यक्ष एवं अन्यकांवरिया पथ निरीक्षण कर संग्रामपुर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष का हुआ स्वागत संग्रामपुर, एक संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के अवसर पर कांवरिया पथ के निरीक्षण के क्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शुक्रवार को संग्रामपुर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रणविजय रोशन तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार चंद्रवंशी भी उनके साथ मौजूद रहे। तीनों नेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एयर लॉ एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शाह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान श्रावणी मेला की व्यवस्थाओं, कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा क...