मुंगेर, सितम्बर 7 -- Munger News: टेटियाबंबर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बिहार प्रदेश के निर्देश पर मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।इस क्रम में टेटियाबंबर प्रखंड के बनहरा पंचायत अंतर्गत मिल्की गांव निवासी अजय कुमार सिंह बच्चन को जिला कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ महासचिव नियुक्त किया गया है। पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शिवाजी सिंह, उदय सिंह, अनीश कुमार, विभूति सिंह सहित प्रखंड के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...