मुंगेर, सितम्बर 1 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को रमनकाबाद पश्चिम पंचायत के कल्याण प्राथमिक विद्यालय जटातरी में स्वच्छता एवं पर्यावरण निर्धारित कार्यक्रम के तहत जागरूकता एवं सीएसआर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वच्छता एवं पर्यावरण विषय पर आधारित कार्यक्रम में विद्यार्थियों में स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण, उचित कचरा निस्तारण तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के प्रति उन्हें जागरूक किया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय में हरियाली को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित करने के लिए पौधे एवं गमले प्रदान किए गए। उचित कचरा निस्तारण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु विद्यालय को डस्टबिन प्...