मुंगेर, अक्टूबर 11 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा तिथि पर रविवार को गायत्री शक्तिपीठ, जमालपुर में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय साधना अनुष्ठान शुरू हुआ। इस अवसर पर 110 साधक-साधिकाओं ने अनुष्ठान का संकल्प लिया। गायत्री माता के गर्भगृह में कलश स्थापना और अखंड दीप ज्योति का विशेष पूजन ऊषा देवी ने प्रतिनिधि के रूप में किया। सामूहिक संकल्प कराते हुए आचार्य मनोज मिश्र ने कहा कि ऋतु परिवर्तन के इस समय में संयमित आहार-विहार के साथ गायत्री मंत्र का नियमित जाप विशेष महत्व रखता है। साधक नौ दिनों में 24 हजार, 12 हजार अथवा अपनी सामर्थ्य के अनुसार मंत्र जाप कर यज्ञ के साथ पूर्णाहुति कर सकते हैं। इससे आत्मबल बढ़ता है तथा व्यक्तित्व में दिव्यता, सात्विकता और सकारात्मकता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि नवरात्र में देवी ...