मुंगेर, अगस्त 21 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। गुरुवार को संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरु संत रविदास कलश यात्रा निकाली गई। दरियापुर अंबेडकर चौक के पास पहुंचने पर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रचूड़ साक्षी ने किया। उन्होंने बताया कि, अभियान के तहत अनुसूचित जाति आबादी वाले टोलों में सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Chapra News: संत रविदास जी के सामाजिक समरसता के संदेश को अपनाये समाजअभियान की गतिविधियाँ भाजपा की ओर से 20 अगस्त से 15 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 20 से 21 अगस्त तक गुरु संत रविदास कलश यात्रा के माध्यम से जिला से पंचायत स्तर तक घर-घर कलश भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद 27 अगस्त...