मुंगेर, जुलाई 22 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रमनकाबाद पश्चिमी पंचायत के गोड़धोवा गांव से 12 वर्षीय बालक के लापता होने के बाद बालक की मां एवं पंचायत की उप मुखिया अंजू कुमारी ने बुधवार को हवेली खड़गपुर थाना में लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र युवराज कुमार टुडू की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। अपने आवेदन में अंजू कुमारी ने बताया कि मेरा पुत्र युवराज कुमार टुडू 21 जुलाई की सुबह 06 बजे कलम खरीदने के लिए हवेली खड़गपुर बाजार के अंबेडकर चौक गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर : कलम खरीदने निकला बालक लापता, मां ने थाने में दर्ज कराया गुमशुदगी का मामला मां ने आवेदन में बताया कि रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों म...