मुंगेर, अक्टूबर 13 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। करणी सेना ने बिहार प्रदेश में संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में प्रखंड के प्रसन्नडो निवासी नीरज सिंह टप्पू को बिहार प्रदेश युवा सचिव मनोनीत किया है। करणी सेना के बिहार प्रभारी अमन सिंह और बिहार प्रदेश अध्यक्ष अंजना सिंह के द्वारा जारी मनोनयन पत्र में नीरज सिंह टप्पू को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उनके द्वारा किए गए निस्वार्थ, सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों को देखते हुए यह निर्णय लिया है। नीरज सिंह टप्पू को प्रदेश युवा सचिव बनाए जाने से उनके समर्थकों और संगठन के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। मनोनयन पर उन्होंने कहा कि बिहार में युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक गतिविधियों को गति देने के लिए मजबूती से प्रयास करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...