मुंगेर, नवम्बर 3 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को शामपुर थाना क्षेत्र के लोहची बाजार में घर में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक लोहची निवासी 52 वर्षीय गुनी लाल शर्मा घर में काम कर रहे थे। जहां काम करने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने के बाद परिजनों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए समीप के बरियारपुर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...