मुंगेर, नवम्बर 3 -- Munger News: बरियारपुर,निसं.। शामपुर थानाक्षेत्र के लोहची गांव निवासी 55 वर्षीय गुनीलाल शर्मा की बिजली के 11 हजार के तार के स्पर्श में आने से मौत हो गयी। गुणीलाल शर्मा करीब दो बजे दिन में घर के बगल में रखे बांस को हटा रहे थे। इसी क्रम में 11 हजार तार में बांस सट गया, जिससे गुणीलाल शर्मा करंट का झटका लगने से गिर पड़े। परिजन इलाज के लिए बरियारपुर अस्पताल ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गयी।

मसूर और सरसों बीज का वितरण किसान भवन में आज से बीज का वितरण धरहरा,एसं.। धरहरा प्रखंड की औड़ाबगीचा पंचायत में बुधवार से मसूर और सरसों बीज का वितरण शुरू किया जाएगा। बीएओ अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि मसूर बीज की कीमत 20 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई है। एक रजिस्ट्रेशन पर किसान को अधिकतम आठ किलो मसूर बीज दिया जाएगा। वहीं, सरसों ब...