मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। मेला शुरू होने में अब मात्र 21 दिन शेष रह गए। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर श्रावणी मेला की तैयारी काफी धीमी गति से चल रही है। जबकि मार्ग में कुछ कांवरियों का चलना प्रारंभ हो गया है।

प्रशासनिक तैयारी प्रखंड क्षेत्र के कमरांय से असरगंज थाना मोड़ कच्ची कांवरिया पथ में जगह-जगह पथ के किनारे सफेद बालू का स्टॉक किया गया है। जगह-जगह क्षतिग्रस्त कांवरिया मार्ग में मिट्टी भरने एवं बालू बिछाने एवं बारिश से मार्ग के किनारे कटे भाग में भी मिट्टी डालने का कार्य नहीं किया जा रहा है।

विद्युत विभाग का कार्य मार्ग में विद्युत विभाग ने कांवरिया पथ में लगाया गया पोल और तार मरम्मत का कार्य शुरु कर दिया है। साथ ही विभाग के द्वारा चाफा गांव के बिजली तार ल...